DUSU Election 2025 : मतगणना जारी…! ABVP तीन पदों पर आगे…उपाध्यक्ष पद पर NSUI को बढ़त…जानिए पूरा हाल
Shubhra Nandi
DUSU Election 2025
नई दिल्ली, 19 सितंबर । DUSU Election 2025 : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2025 के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझानों में ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर मजबूत बढ़त बना ली है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर NSUI के उम्मीदवार को बढ़त मिलती दिख रही है।
1.55 लाख छात्रों ने किया मतदान
इस साल DUSU के 30वें छात्र संघ चुनाव में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 1.55 लाख से अधिक छात्रों ने मतदान किया। 195 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई। 36 कॉलेजों और विभागों में सुबह, जबकि 8 कॉलेजों में शाम के सत्र में वोट डाले गए। अब तक 52,635 मतों की गिनती पूरी, मतदान प्रतिशत 39.45% रहा।
सुरक्षा रही चाक-चौबंद
DUSU के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राज किशोर शर्मा ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहा। पूरे दिन 600 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के ज़रिए निगरानी की गई। मतदान के बाद EVM मशीनों को यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पस हॉल में सुरक्षित रखा गया।
हेराफेरी के आरोपों से गरमाई सियासत
NSUI ने ABVP पर आरोप लगाया कि हंसराज और किरोड़ीमल कॉलेज में EVM से छेड़छाड़ की गई। आरोप है कि ABVP उम्मीदवारों के नाम के सामने नीली स्याही के निशान पाए गए। ABVP ने इन आरोपों को निराधार और हताशा भरा बताया।
किरोड़ीमल कॉलेज में भिड़ंत
दोपहर करीब 1 बजे, NSUI अध्यक्ष रौनक खत्री 40 समर्थकों के साथ जबरन किरोड़ीमल कॉलेज में घुसे। सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ गया और झड़पें हुईं।
काउंटिंग पर टिकी निगाहें
अब सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं। मतगणना उत्तरी परिसर स्थित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही है।दोपहर बाद तक सभी चार पदों के परिणाम घोषित होने की संभावना है। यह चुनाव देश के सबसे प्रभावशाली छात्र संघ में से एक के नेतृत्व को तय करेगा।
अब तक के रुझान
पद
बढ़त में
अध्यक्ष
ABVP
उपाध्यक्ष
NSUI
सचिव
ABVP
संयुक्त सचिव
ABVP
इस चुनाव के नतीजे न केवल दिल्ली विश्वविद्यालय, बल्कि देशभर की छात्र राजनीति की दिशा तय करेंगे। परिणामों पर सभी की निगाहें टिकी हैं