Site icon AB News.Press

Fire in Bajaj Showroom : बजाज शोरूम में लगी भीषण आग…! 15 नई मोटरसाइकिल जलकर राख…यहां देखें Video

Fire in Bajaj Showroom: A massive fire broke out at the Bajaj showroom...! 15 new motorcycles were burnt to ashes... Watch the video here

Fire in Bajaj Showroom

श्रावस्ती/भिनगा, 18 सितंबर। Fire in Bajaj Showroom : भिनगा कोतवाली कस्बे में स्थित शैलेंद्र बजाज मोटरसाइकिल शोरूम में आज सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

15 नई मोटरसाइकिल जलकर राख

आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम में खड़ी लगभग 15 नई और बेशकीमती मोटरसाइकिलें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। इससे लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

दमकल टीम ने शीशा तोड़कर बुझाई आग

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
दमकलकर्मियों ने शोरूम का शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया।

पुलिस जांच में जुटी

भिनगा पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान बेहद भारी बताया जा रहा है।

 

Exit mobile version