Female Naxalites Killed : सुकमा में मुठभेड़…! 5 लाख की ईनामी महिला नक्सली ढेर…भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
सुकमा, 18 सितंबर। Female Naxalites Killed : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। आज सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच लाख की ईनामी महिला नक्सली बूस्की नुप्पो को मार गिराया। बूस्की मलांगीर एरिया कमेटी की सक्रिय सदस्य थी और सुकमा व दंतेवाड़ा जिले में दर्ज 9 गंभीर मामलों में वांटेड थी।
सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने जानकारी देते हुए बताया कि गादीरास थाना क्षेत्र के गुफड़ी और पेरमापारा के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। आज सुबह डीआरजी टीम और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक महिला माओवादी मारी गई।
Breaking News राज्य खबर

