Site icon AB News.Press

KYC Update : छत्तीसगढ़ के 3 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर संकट…! 43 विभागों में से 3 की हालत बेहद खराब…यहां देखें List

KYC Update: Salary of more than 3 lakh government employees of Chhattisgarh is in danger...! Out of 43 departments, the condition of 3 is very bad... see the list here

KYC Update

रायपुर, 14 सितंबर। KYC Update : छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में कार्यरत 62% से अधिक अधिकारी-कर्मचारी अब तक KYC अपडेट नहीं कर पाए हैं, जिससे अगले महीने सैलरी ब्रेक की स्थिति बन गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगर 30 सितंबर तक KYC अपडेट नहीं हुआ, तो वेतन आहरण रोक दिया जाएगा। वित्त विभाग ने सभी विभाग प्रमुखों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों की केवाईसी हर हाल में Employee Corner पोर्टल या ऐप के माध्यम से अपडेट कराएं और जानकारी ट्रेजरी तक भेजें।

चौंकाने वाले आंकड़े

इन विभागों की स्थिति सबसे खराब

इन विभागों में एक भी कर्मचारी का केवाईसी अपडेट नहीं हुआ है, जिसमें ग्राम्य उद्योग विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, पुनर्वास विभाग शामिल है।

KYC अपडेट की तय डेडलाइन और चेतावनी

पहले 24 अप्रैल को अंतिम तिथि तय की गई थी। फिर 15 दिन की अतिरिक्त मोहलत दी गई। अब सरकार ने 30 सितंबर तक की अंतिम डेडलाइन घोषित की है। यदि तय तिथि तक प्रोफाइल अपडेट नहीं किया गया, तो अक्टूबर महीने की सैलरी रुकेगी। KYC अपडेट करने का तरीका कर्मचारी अपने मोबाइल या कंप्यूटर से, www.treasury.cg.nic.in पोर्टल पर जाएं। या Employee Corner App डाउनलोड करें। लॉगइन कर प्रोफाइल में मांगी गई जानकारी अपडेट करें। सेव करके सबमिट करें। इसके बाद विभाग प्रमुख की ओर से इसकी पुष्टि कर ट्रेजरी को रिपोर्ट भेजनी होगी।

KYC अपडेट में पिछड़ रहे 43 विभागों की सूची

क्रम विभाग का नाम
1 स्कूल शिक्षा
2 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
3 लोक निर्माण विभाग
4 महिला एवं बाल विकास
5 पंचायत एवं ग्रामीण विकास
6 कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी
7 श्रम विभाग
8 नगरीय प्रशासन
9 ऊर्जा विभाग
10 जल संसाधन
11 उच्च शिक्षा विभाग
12 आदिम जाति कल्याण विभाग
13 राजस्व विभाग
14 वाणिज्यिक कर
15 विज्ञान एवं तकनीकी (0% अपडेट)
और अन्य विभाग
(यह आंशिक सूची है, पूरी सूची ट्रेजरी वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।) सरकार की दो टूक, अब और समय नहीं दिया जाएगा। 30 सितंबर के बाद जो कर्मचारी KYC अपडेट नहीं कराएंगे, उनकी सैलरी रोकी जा सकती है। यह चेतावनी राज्य शासन द्वारा डिजिटल रिकॉर्ड को सशक्त और पारदर्शी बनाने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम है। कर्मचारियों के लिए अब भी समय है कि वे जल्द से जल्द अपना KYC अपडेट करें और सैलरी ब्रेक से बचें।
Exit mobile version