Site icon AB News.Press

Instagram Post : रायपुर में इंस्टाग्राम पर न्यूड पार्टी का वायरल पोस्ट…! पोस्टर देख पुलिस भी हैरान…जांच शुरू

Instagram Post: Viral post of nude party on Instagram in Raipur...! Police is also surprised to see the poster... investigation started

Instagram Post

रायपुर, 13 सितंबर। Instagram Post : राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर “सिनफुल राइटर1” नामक एक आईडी से एक कथित न्यूड पार्टी का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में शनिवार को पार्टी के आयोजन की बात कही गई है, जिसमें 18+ कपल्स, युवतियों और महिलाओं के शामिल होने की बात लिखी गई है। साथ ही पार्टी की जगह का भी उल्लेख किया गया है।

जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई और मामला पुलिस के संज्ञान में आ गया। पुलिस ने इस पोस्ट को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में एएसपी सिटी लखन पटले ने कहा है कि, सोशल मीडिया के माध्यम से न्यूड पार्टी के बारे में जानकारी मिली है। इस तरह का पोस्ट किसने किया है, इसकी जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी हो चुके हैं विवादित आयोजन

यह कोई पहला मामला नहीं है जब राजधानी रायपुर में इस तरह के आयोजन चर्चा का विषय बने हों। इससे पहले विधानसभा रोड स्थित एक क्लब में ‘फेक वेडिंग पार्टी’ का आयोजन किया गया था, जिसका बजरंग दल समेत अन्य संगठनों ने विरोध किया था। इसके बाद पुलिस ने क्लब संचालक पर अपराध दर्ज किया था।

कई होटल और क्लब संचालक युवाओं को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। कभी रक्षा बंधन जैसे पवित्र त्योहार पर शराब के ऑफर, तो कभी शादी जैसे संस्कारों के नाम पर नकली आयोजन ये ट्रेंड तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं।

ड्रग्स और अवैध गतिविधियों का संदेह

सूत्रों के अनुसार, इन आयोजनों की आड़ में कुछ बड़े होटल और क्लबों में ड्रग्स और अन्य अवैध गतिविधियों का भी चलन बढ़ा है। पुलिस इस पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।

इस वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट ने एक बार फिर से राजधानी में सोशल मीडिया की निगरानी और क्लब संस्कृति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Exit mobile version