Site icon AB News.Press

Feviquick in Eyes : सहपाठियों ने आंख में डाल दी फेवीक्विक…! 8 छात्रों की चिपक गईं आंखें…अस्पताल में भर्ती

Feviquick in Eyes: Classmates put Feviquick in their eyes...! 8 students' eyes got stuck... admitted to hospital

Feviquick in Eyes

कंधमाल/ओडिशा, 13 सितंबर। Feviquick in Eyes : ओडिशा के कंधमाल जिले में एक सरकारी आवासीय स्कूल से एक रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। कंधमाल के फिरिंगिया ब्लॉक के सलागुडा स्थित सेबाश्रम स्कूल के हॉस्टल में शुक्रवार देर रात 8 छात्रों की आंखों में फेवीक्विक डाल दिया गया, जिसके बाद बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

घटना के समय सो रहे थे छात्र

जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब छात्र गहरी नींद में थे। कुछ सहपाठियों ने शरारत या दुर्भावना के चलते सोते हुए छात्रों की आंखों में फेवीक्विक जैसा चिपकने वाला रसायन डाल दिया। बच्चों की आंखें चिपक गईं और वे उन्हें खोल भी नहीं पा रहे थे। तत्काल उन्हें गोछापाड़ा अस्पताल ले जाया गया और फिर प्राथमिक इलाज के बाद फूलबनी जिला अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

एक छात्र को छुट्टी 7 का इलाज जारी

डॉक्टरों ने बताया कि रासायनिक तत्वों से आंखों को नुकसान जरूर पहुंचा है, लेकिन समय रहते इलाज मिलने से गंभीर क्षति होने से बचा लिया गया। एक छात्र की हालत सुधरने पर उसे छुट्टी दे दी गई है। शेष 7 छात्र अब भी फूलबनी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रधानाध्यापक निलंबित, जांच के आदेश

जिला प्रशासन ने इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए स्कूल के प्रधानाध्यापक मनोरंजन साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कंधमाल के कलेक्टर ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। कल्याण अधिकारी ने अस्पताल जाकर पीड़ित छात्रों से मुलाकात की और घटनास्थल की जानकारी जुटाई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि, यह घटना किसी शरारत (Feviquick in Eyes) के तहत की गईया फिर पूर्व नियोजित हमला था। प्रशासनिक अधिकारी इसे साज़िश की दिशा में भी जांच रहे हैं।
Exit mobile version