Site icon AB News.Press

Rewarded Naxalite Dies : गरियाबंद में नक्सल ऑपरेशन की बड़ी सफलता…! 1 करोड़ का इनामी नक्सली मोडेम बालकृष्ण सहित 10 मारे गए

Rewarded Naxalite Dies: Big success of Naxal operation in Gariaband…! 10 killed including Naxalite Modem Balkrishna, who had a reward of Rs 1 crore

Rewarded Naxalite Dies

गरियाबंद, 12 सितंबर। Rewarded Naxalite Dies : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार को चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सली ढेर कर दिए गए। मोडेम बालकृष्ण पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था और वह नक्सली संगठन की ओडिशा स्टेट कमेटी (OSC) का वरिष्ठ सदस्य था।

कौन था मोडेम बालकृष्ण?

नक्सली गतिविधियों का पुराना गढ़

गरियाबंद जिला लंबे मय से नक्सल प्रभावित इलाकों में शामिल रहा है। यहां अक्सर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होती रही हैं। हालांकि हाल के वर्षों में राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के लगातार अभियान के चलते नक्सली गतिविधियों में कमी आई है।

इस ऑपरेशन को नक्सल संगठन के खिलाफ एक बड़ी रणनीतिक सफलता माना जा रहा है, जिससे उनकी कमांड संरचना और मनोबल दोनों को गहरा झटका लगा है।

सुरक्षाबलों की सतर्कता और आगे की कार्रवाई

सुरक्षा बलों का कहना है कि मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है और उनके कब्जे से हथियार, दस्तावेज और अन्य सामान भी बरामद हुए हैं।

आधिकारिक प्रतिक्रिया जल्द

अधिकारिक तौर पर मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस या बयान के माध्यम से जल्द जारी की जाएगी। इस कार्रवाई की राज्य और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों में सराहना की जा रही है।

Exit mobile version