Site icon AB News.Press

Murder of Girlfriend : दहला देने वाली वारदात…! लोहे की रॉड से वार कर महिला की हत्या…मां के शव से लिपटकर रोती रही मासूम बेटी…VIDEO

Murder of Girlfriend: Shocking incident...! Woman killed by hitting with an iron rod... Innocent daughter kept crying while hugging her mother's dead body... VIDEO

Murder of Girlfriend

हरिद्वार, 12 सितंबर। Murder of Girlfriend : उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद से एक सनसनीखेज और दुखद वारदात सामने आई है। रानीपुर थाना क्षेत्र की शिवलोक कॉलोनी में शुक्रवार को एक प्रेमी ने गृह कलेश के चलते अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने स्वयं कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

बच्ची की चीखें सुन रो पड़ा हर कोई

पीड़िता, जो शिवलोक कॉलोनी में ब्यूटी पार्लर चलाती थी, पर आरोपी प्रेमी ने लोहे की रॉड से हमला किया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दिल दहला देने वाली वारदात के समय दंपती की 8 वर्षीय मासूम बेटी घर में ही मौजूद थी, जो मां के शव को देखकर बिलख-बिलख कर रोती रही।

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना देने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की। महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

आरोपी सरकारी गाड़ी का चालक

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक हरिद्वार के एसीएमओ (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी) की गाड़ी का चालक है। आरोपी और मृतका के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गृह कलेश व आपसी तनाव की वजह से वारदात को अंजाम दिया गया।

हत्या के बाद आरोपी खुद रानीपुर कोतवाली पहुंचा और अपराध कबूल किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया।

परिवार से भी हो रही पूछताछ

घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है और पीड़िता के परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।

रानीपुर थाना प्रभारी का कहना है, प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version