Site icon AB News.Press

Big Success on Naxal Front : E-30 के जवानों ने शस्त्र पूजन से पहले ‘रक्त पूजन’ का वादा निभाया…! सफलता स गदगद IG और ADG बोले…? यहां सुनिए VIDEO

Big Success on Naxal Front: E-30 soldiers fulfilled their promise of 'blood worship' before weapon worship...! IG and ADG were overjoyed with the success...? Listen to the video here

Big Success on Naxal Front

गरियाबंद, 12 सितंबर। Big Success on Naxal Front : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी और निर्णायक कामयाबी हासिल की है। मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मटाल की पहाड़ियों में पिछले 48 घंटे से जारी संयुक्त नक्सल ऑपरेशन अब समाप्त हो गया है। इस ऑपरेशन में CRPF, STF और E-30 कमांडो की संयुक्त टीम ने 10 नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें दो वांछित इनामी नक्सली भी शामिल हैं।

क्रूर नक्सली भास्कर उर्फ बालकृष्ण मारा गया

इस ऑपरेशन की सबसे बड़ी सफलता यह रही कि इसमें एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली बालकृष्ण उर्फ भास्कर, जो सीसी (सेंट्रल कमिटी) का सदस्य था, मारा गया है। उसके साथ 25 लाख रुपये का इनामी नक्सली प्रमोद भी इस मुठभेड़ में मारा गया है। सुरक्षाबलों के मुताबिक, इस कार्रवाई में 6 पुरुष और 4 महिला नक्सली ढेर हुए हैं।

भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है, जिसमें कई ऑटोमैटिक हथियार, बारूद और अन्य नक्सली सामग्री शामिल है। इससे नक्सलियों के मजबूत नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

ADG और IG ने दी बधाई, बताया ऐतिहासिक सफलता

नक्सल ऑपरेशन के ADG विवेकानंद सिन्हा ने इस कार्रवाई को ‘अत्यंत महत्वपूर्ण और रणनीतिक विजय’ बताया और जवानों को बधाई दी। वहीं, IG अमरेश मिश्रा ने कहा कि E-30 के जवानों ने वादा किया था कि शस्त्र पूजन से पहले रक्त पूजन करेंगे और उन्होंने उसे निभा कर दिखाया।
विवेकानंद सिन्हा, एडीजी नक्सल ऑपरेशन
अमरेश मिश्रा, आईजी रायपुर रेंज

जनवरी 2025 से अब तक 28 नक्सली ढेर, 21 ने किया आत्मसमर्पण

ADG सिन्हा ने जानकारी दी कि जनवरी 2025 से अब तक गरियाबंद क्षेत्र में 28 नक्सली मारे जा चुके हैं, जबकि 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। यह आंकड़ा राज्य सरकार की आक्रामक और स्पष्ट नीति का परिणाम माना जा रहा है। यह ऑपरेशन छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन के मोर्चे पर एक बड़ा टर्निंग पॉइंट (Big Success on Naxal Front) माना जा रहा है। आने वाले दिनों में सुरक्षा एजेंसियों की ओर से और भी आक्रामक रणनीति अपनाए जाने की संभावना है।
Exit mobile version