Site icon AB News.Press

MD of DA News Bbirthday : DA न्यूज़ के MD अरुण भद्रा ने सादगी, सम्मान और स्नेह के साथ मनाया जन्मदिन…65 वर्ष की उम्र में भी जोश और नेतृत्व का प्रतीक…यहां देखें एक छोटी सी झलक VIDEO

MD of DA News Birthday: DA News MD Arun Bhadra celebrated his birthday with simplicity, respect and affection... A symbol of enthusiasm and leadership even at the age of 65... Watch a small glimpse of the video here

MD of DA News Birthday

रायपुर, 11 सितंबर। MD of DA News Bbirthday : DA न्यूज़ चैनल और पोर्टल के प्रबंध निदेशक (MD) श्री अरुण भद्रा का 65वां जन्मदिन पूरे सम्मान और उत्साह के साथ DA न्यूज़ के मुख्यालय में मनाया गया। इस खास अवसर पर संस्थान के सभी विभागों से जुड़े अधिकारी, पत्रकार, तकनीकी टीम, संपादकीय स्टाफ और ग्राउंड रिपोर्टर्स उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाकर की गई। दोपहर बाद सभी स्टाफ ने श्री अरुण भद्रा का स्वागत तालियों और शुभकामनाओं के साथ किया। इसके बाद केक काटने की रस्म अदा की गई, जिसमें पूरे स्टाफ ने मिलकर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर श्री भद्रा ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा, DA न्यूज़ मेरी नहीं, हम सभी की पहचान है। आज जो कुछ भी है, वो इस टीम की मेहनत, निष्ठा और जनता के विश्वास का परिणाम है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे ऐसे समर्पित और ऊर्जा से भरे साथियों का साथ मिला है।

 सादगी में भी नजर आया उत्सव का उल्लास

जन्मदिन कार्यक्रम को सादगीपूर्ण लेकिन यादगार बनाने में स्टाफ ने कोई कसर नहीं छोड़ी। कुछ कर्मचारियों ने अरुण भद्रा जी के जीवन के प्रेरक प्रसंग साझा किए, तो वहीं कुछ ने कविता और गीतों के माध्यम से अपने विचार रखे।

उपहार में मिला ‘सम्मान और स्नेह’

श्री भद्रा ने अपने जन्मदिन पर कोई औपचारिक उपहार स्वीकार नहीं किया, बल्कि सभी से ईमानदारी से पत्रकारिता करने और जनता की आवाज बनने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने DA न्यूज़ को जनमानस की सशक्त आवाज बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों को मिठाई और भोजन परोसा गया। इस मौके की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा की गईं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार और प्रतिक्रियाएं मिलीं। न्यूज़ परिवार की ओर से अरुण भद्रा जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं और उत्तम स्वास्थ्य की कामना। इस अवसर पर चैनल के CEO शकील साजिद और समस्त स्टाफ मौजूद था।

 

Exit mobile version