Market Redevelopment : नवीन मार्केट बनेगा आधुनिक व्यावसायिक हब…महापौर मीनल चौबे से व्यापारियों ने साझा की योजना…यहां देखें Video
रायपुर, 11 सितंबर। Market Redevelopment : नगर निगम रायपुर के महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर आज नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में राजधानी के नवीन मार्केट क्षेत्र के 43 व्यापारियों को नवीन मार्केट पुनर्विकास योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
महापौर मीनल चौबे ने बताया कि सन 1973 में बने नवीन मार्केट भवन को एक बहुउद्देशीय और आधुनिक वाणिज्यिक परिसर के रूप में विकसित करने की योजना है। यह परिसर रायपुर के प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्रों जयस्तंभ चौक और शारदा चौक के पास स्थित है और इसका कुल क्षेत्रफल 4.62 एकड़ है। योजना में नवीन मार्केट भवन के पीछे की खाली भूमि और पुराने स्कूल को भी शामिल किया जाएगा।
राज्य खबर

