CM Counterattack : उप राष्ट्रपति चुनाव में वोट खरीदी के आरोप पर गरमाई सियासत…CM साय बोले- बीजेपी सिद्धांतों से…? यहां सुनिए VIDEO

CM Counterattack
रायपुर, 11 सितंबर। CM Counterattack : उप राष्ट्रपति चुनाव में कथित वोट खरीदी को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस ने बीजेपी पर चुनाव में ‘वोट की खरीद-फरोख्त’ का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र की नींव को कमजोर किया जा रहा है।
इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पलटवार करते हुए कहा, “बीजेपी ऐसी राजनीति नहीं करती। अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेता ने एक वोट के अभाव में सरकार गंवा दी थी। अगर खरीदना होता तो तब कई वोट खरीदे जा सकते थे। लेकिन हमारी पार्टी सिद्धांतों पर चलती है।”
सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस बार-बार अनर्गल आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि बीजेपी एक वोट की कीमत को लोकतांत्रिक नैतिकता से तौलती है, ना कि पैसों से।
