रायपुर, 08 सितम्बर। Alumni Committee Meeting : शासकीय विज्ञान महाविद्यालय रायपुर में सोमवार को एलुमिनी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समिति की आगामी गतिविधियों, कार्यक्रमों और संगठनात्मक सुधारों को लेकर गंभीर चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 11 अक्टूबर को समिति का पुनर्गठन किया जाएगा, जिसमें नयी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। समिति की सक्रियता बढ़ाने और समाज व महाविद्यालय के बीच समन्वय को मजबूत करने के विभिन्न उपायों पर भी चर्चा की गई।

