Murder Exposure : मनेन्द्रगढ़ से बड़ी खबर…! चाकू से हमले में युवक की हत्या का खुलासा…6 आरोपी गिरफ्तार…यहां देखें VIDEO

Murder Exposure : मनेन्द्रगढ़ से बड़ी खबर…! चाकू से हमले में युवक की हत्या का खुलासा…6 आरोपी गिरफ्तार…यहां देखें VIDEO

मनेन्द्रगढ़, 07 सितंबर। Murder Exposure : मनेन्द्रगढ़ के स्टेशन रोड इलाके में मामूली विवाद के बाद चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या करने वाले कुल 10 आरोपियों में से 6 को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में 2 नाबालिक भी शामिल हैं।

हत्या के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए थे। पुलिस की तीन टीमों की संयुक्त कार्रवाई में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। एक आरोपी अभी फरार है।

पुलिस ने मामले में कठोर कार्रवाई जारी रखी है और जल्द ही सभी आरोपियों को न्याय के कटघरे में लाने का आश्वासन दिया है।

क्राइम न्यूज