Site icon AB News.Press

BJYM के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के ‘कांग्रेस डूबने’ वाले बयान से मचा हड़कंप…उन्हें क्यों बोलना पड़ा यहां सुनिए VIDEO

Former state president of BJYM Ravi Bhagat's statement on 'Congress sinking' created a stir... Why did he have to say this, listen to the video here

BJYM

रायपुर, 07 सितंबर। BJYM : मध्यप्रदेश की राजनीति में आदिवासी पहचान और सनातन संस्कृति को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने आज एक तीखा बयान देते हुए राज्य के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

रवि भगत ने उमंग सिंघार की उस विवादित टिप्पणी को लेकर प्रतिक्रिया दी है जिसमें, कथित तौर पर, “आदिवासी हिन्दू नहीं हैं” जैसा बयान दिया गया। इस पर रवि भगत ने कहा, “लगता है उमंग जी छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिताजी से प्रेरित हैं, जो समय-समय पर सनातन संस्कृति पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, उमंग सिंघार से आग्रह है कि एक बार अपनी अंतरात्मा में झांक कर देखें कि वह भारत की सनातन संस्कृति पर इस तरह की टिप्पणी क्यों कर रहे हैं?

रवि भगत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, ऐसी टिप्पणियों से कांग्रेस में किसी का कद नहीं बढ़ने वाला, लेकिन समाज में जरूर गिर जाएगा।

बता दें कि, उमंग सिंघार की टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया और सियासी हलकों में पहले से ही बहस छिड़ी हुई है। भाजपा इस बयान को आदिवासी समाज और सनातन धर्म का अपमान बता रही है, वहीं कांग्रेस ने अब तक कोई औपचारिक सफाई नहीं दी है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावों के मद्देनज़र आदिवासी मतदाता केंद्र में हैं और ऐसे में इस तरह के बयानों का असर दोनों दलों की रणनीतियों पर पड़ सकता है।

 

Exit mobile version