Site icon AB News.Press

Scout Guide Honor : रायपुर की उन्नति मीरानी को स्काउट गाइड का राष्ट्रपति सम्मान…केन्द्रीय विद्यालय संगठन की मेरिट सूची में दूसरा स्थान

Scout Guide Honor: Raipur's Unnati Mirani gets President's Scout Guide Honor...second place in All India Merit List

Scout Guide Honor

रायपुर, 06 सितंबर। Scout Guide Honor : केंद्रीय विद्यालय डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी रायपुर की होनहार छात्रा उन्नति मीरानी ने पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। उन्हें भारत स्काउट एवं गाइड संगठन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय परीक्षा में प्रवीण्य सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इसलिए मिला सम्मान 

पुरस्कार वर्ष 2016 से 2021 की अवधि के प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया गया। भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी समारोह में विशेष रूप से मौजूद रहे। इससे पूर्व 2015 में अंतिम बार यह पुरस्कार वितरित किया गया था, जिसके बाद यह वर्ष 2024-25 में पुनः आयोजित हुआ।

राष्ट्र निर्माण में योगदान

उन्नति मीरानी ने केंद्रीय विद्यालय वर्ग में अखिल भारतीय स्तर पर परीक्षा दी थी। परीक्षा में उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त कर प्रवीण्य सूची में अपना नाम दर्ज कराया। उन्हें तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के बाद यह सम्मान प्रदान किया गया।

भारत स्काउट एवं गाइड संगठन द्वारा दिया जाने वाला राष्ट्रपति पुरस्कार देश के उन युवाओं को प्रदान किया जाता है जिन्होंने सेवा, अनुशासन और नेतृत्व जैसे मूल्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो। उन्नति मीरानी का यह सम्मान ना सिर्फ रायपुर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। विद्यालय परिवार, शिक्षकगण और सहपाठियों ने उन्नति को शुभकामनाएँ दीं।

रायपुर के शिक्षा और युवा संगठनों में भी उन्नति की इस सफलता को लेकर खुशी और गर्व का माहौल है। उन्नति मीरानी ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह सिद्ध कर दिया कि सपने सिर्फ देखे नहीं, पूरे भी किए जा सकते हैं। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कर उन्होंने नवोदित स्काउट-गाइड विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर एक नई मिसाल पेश की है।

Exit mobile version