Site icon AB News.Press

Love Affair : बाराबंकी से बड़ी खबर…! प्रेम प्रसंग ने लिया खौफनाक मोड़…युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप 70% झुलसा…हालत नाजुक VIDEO

Love Affair: Big news from Barabanki...! Love affair took a horrifying turn...Youth accused of pouring petrol and setting fire, 70% burnt...condition critical VIDEO

Love Affair

बाराबंकी, 06 सितंबर। Love Affair : जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के खजूरिया गांव में एक प्रेम प्रसंग ने दर्दनाक और खौफनाक मोड़ ले लिया। लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र निवासी दीना उर्फ राजेश नामक युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप प्रेमिका के पिता पर लगा है। गंभीर रूप से झुलसे युवक को लखनऊ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वह करीब 70 प्रतिशत जल चुका है।

यह है पूरा मामला

पीड़ित दीना (राजेश) और खजूरिया गांव की युवती शालिनी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। शालिनी की शादी तंबोलिया गांव में हो चुकी थी, लेकिन पति को प्रेम प्रसंग की जानकारी लगने के बाद उसने पत्नी को मायके भेज दिया।पिछले एक साल से शालिनी अपने मायके में ही रह रही थी। शुक्रवार को शालिनी ने राजेश को मिलने बुलाया, जहां उसके पिता रामचंद्र ने दोनों को एक साथ देख लिया। पीड़ित राजेश का आरोप है कि शालिनी के पिता ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

दूसरा पक्ष क्या कहता है?

शालिनी के पिता रामचंद्र ने आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि, दीना ने खुद ही पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की, जिससे वह झुलस गया। बहरहाल, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल भिजवाया। शालिनी और उसके पिता रामचंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ASP रितेश कुमार सिंह खुद मौके पर पहुंचे और घटना की जांच प्रारंभ की।

इलाज जारी

पीड़ित राजेश का इलाज लखनऊ के सिविल अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, वह करीब 70% तक जल चुका है, और उसकी हालत अत्यंत गंभीर है। फिलहाल पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट व गवाहों के बयान के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि घटना हत्याकांड की कोशिश थी या आत्मदाह का प्रयास।

Exit mobile version