Site icon AB News.Press

Immersion of Ganpati Bappa : रायपुर से बड़ी खबर…! हवन-पूजन के बाद छोटी मूर्तियों का विसर्जन शुरू…VIDEO

Immersion of Ganpati Bappa: Big news from Raipur...! After havan-puja, immersion of small idols begins...VIDEO

Immersion of Ganpati Bappa

रायपुर, 06 सितंबर। Immersion of Ganpati Bappa : रायपुर में गणेश उत्सव के समापन के साथ ही आज गणपति बप्पा का विसर्जन विधिवत हवन-पूजन के बाद शुरू हो गया। छोटी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन महादेव घाट स्थित विशेष रूप से बनाए गए विसर्जन कुंड में किया जा रहा है।

नगर निगम ने सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनज़र अधिकारियों और जवानों की विशेष टीम को मौके पर तैनात किया है। इसके साथ ही किसी भी अनहोनी से बचने के लिए गोताखोर (नविक) भी विसर्जन कुंड में मौजूद हैं।

नगर निगम ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित कुंड में ही मूर्तियों का विसर्जन करें और पर्यावरण का विशेष ध्यान रखें।

 

Exit mobile version