Site icon AB News.Press

CSVTU : भिलाई से दुखद खबर…! फूल तोड़ने तालाब में उतरे डिप्टी-रजिस्ट्रार…कमल की जड़ों और दलदल में फंसने से नहीं आ सके बाहर…दर्दनाक मौत

CSVTU: Sad news from Bhilai...! Deputy-registrar went into the pond to pluck flowers...could not come out as he got stuck in the roots of lotus and swamp...painful death

CSVTU

दुर्ग, 05 सितंबर। CSVTU : भिलाई स्थित स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के उप-कुलसचिव भास्कर चंद्राकर की असमय मौत हो गई। यह दुखद घटना ग्राम पतोरा (उतई) में उस वक्त हुई, जब वे तालाब में कमल का फूल तोड़ने उतरे थे और डूब गए। मिली जानकारी के अनुसार, 4 सितंबर की शाम कार्यालयीन समय के बाद भास्कर चंद्राकर मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) के साथ अपने उतई स्थित प्लॉट का निरीक्षण कर रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम पतोरा से गुजरते हुए तालाब में कमल का फूल तोड़ते हुए वे डूब गए। तालाब में कमल की जड़ों और दलदल में फंसने की वजह से वे बाहर नहीं आ सके। सहकर्मी व गांव वालों की मदद से उन्हें जल्दी तालाब से निकाला गया और CPR दिया गया। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया, फिर बीएसपी सेक्टर 9 हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भावुक विदाई

उनके पार्थिव शरीर को दुर्ग से पोस्टमॉर्टम के बाद उनके निवास स्थान पचपेड़ी नाका नवजीवन कॉलोनी, रायपुर ले जाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे किया जाएगा।

प्रो. चंद्राकर के बारे में

वे स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के उप-कुलसचिव थे। मूल रूप से रायपुर निवासी थे। अपनी सेवा की शुरुआत शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, जगदलपुर से की। तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में उन्होंने करीब 15 वर्षों तक सेवाएं दी। पिछले 4 वर्षों से सीएसवीटीयू में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे। कुलपति डॉ. अरुण अरोरा ने उन्हें सरल, सहज, विनम्र स्वभाव और दक्ष प्रशासनिक व अकादमिक व्यक्तित्व के रूप में याद किया।

कुलपति का शोक संदेश

डॉ. अरुण अरोरा ने कहा, उप रजिस्ट्रार चंद्राकर का असमय निधन तकनीकी शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वे अपने सहज व्यवहार और प्रशासनिक दक्षता के लिए सभी के बीच सम्मानित थे। यह दुःखद घटना तकनीकी शिक्षा जगत और परिवार के लिए गहरा सदमा है। हम दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस कठिन समय में धैर्य की कामना करते हैं।
Exit mobile version