Site icon AB News.Press

Construction of Large Bridges : अब जान जोखिम में डालकर नहीं करना पड़ेगा नदी पार…! जशपुर में लंबे समय से लंबित चार बड़े पुलों का निर्माण…! बढ़ेगी छत्तीसगढ़-झारखंड कनेक्टिविटी

Construction of Large Bridges: Now you will not have to risk your life to cross the river...! Construction of four long pending bridges in Jashpur...! Chhattisgarh-Jharkhand connectivity will increase

Construction of Large Bridges

जशपुर, 05 सितंबर। Construction of Large Bridges : जशपुर जिले में आवागमन को सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर चार वृहद पुलों के निर्माण के लिए 13 करोड़ 46 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह कदम जिले के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

सबसे प्रमुख स्वीकृति गुलझरिया-बम्हनी मार्ग पर स्थित श्री नदी पर उच्च स्तरीय पुल और पहुँच मार्ग के निर्माण के लिए दी गई है। लंबे समय से लंबित इस मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने 3.66 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। बरसात के दिनों में नदी पार करने में होने वाली परेशानी से अब लगभग दर्जनभर गांवों के लोगों को राहत मिलेगी और दुलदुला विकासखंड मुख्यालय तक पहुंचना आसान होगा। यह पुल छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच वैकल्पिक संपर्क मार्ग के रूप में भी कार्य करेगा।

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही तीन अन्य पुलों के निर्माण को भी हरी झंडी दी है, बेनसारी नाला, किलकिला–केराकछार मार्ग पर पुल निर्माण के लिए 1.71 करोड़ रुपये, मैनी नदी, कांसाबेल–शब्दमुंडा मार्ग पर पुराने पुल के स्थान पर नए पुल के लिए 3.49 करोड़ रुपये, बांकी नदी, जिला मुख्यालय जशपुर में जर्जर पुल की जगह उच्च स्तरीय नए पुल के निर्माण हेतु 4.60 करोड़ रुपये।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, किसी भी जिले के विकास की नींव मजबूत बुनियादी ढांचे पर टिकी होती है। उन्होंने बताया कि जशपुर जिले में विगत दो वर्षों में सड़कों, पुलों, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसे क्षेत्रों में तेजी से प्रगति हुई है।

यह निर्णय न केवल ग्रामीणों को राहत देगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास, आपातकालीन सेवाओं की पहुँच और व्यापारिक गतिविधियों को भी नया आयाम देगा।

Exit mobile version