BJP के ‘कांग्रेस कॉमेडी शो’ पोस्ट पर गरमाई सियासत…! पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का पलटवार…यहां देखें VIDEO

BJP के ‘कांग्रेस कॉमेडी शो’ पोस्ट पर गरमाई सियासत…! पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का पलटवार…यहां देखें VIDEO

 
रायपुर, 05 सितंबर। BJP : छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सियासी गर्मी बढ़ गई है। BJP द्वारा कांग्रेस पर किए गए ‘कांग्रेस कॉमेडी शो’ पोस्ट पर अब कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमरजीत भगत ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि ऐसे शब्दों का इस्तेमाल भारतीय राजनीति की गरिमा के खिलाफ है।

भगत का तीखा पलटवार

मीडिया से बात करते हुए अमरजीत भगत ने कहा, क्या ऐसे शब्दों का प्रयोग हमारे भारतीय संस्कार हैं? क्या यही भाजपा की राजनीतिक भाषा है? कांग्रेस हमेशा वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करती आई है और करती रहेगी।

उन्होंने आगे कहा, “भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव, चरणदास महंत सभी अपने माता-पिता, परिवार और जनता के प्रति सम्मान भाव रखते हैं। ऐसे नेताओं का मजाक उड़ाना, खुद बीजेपी की सोच को दर्शाता है।

बीजेपी के संस्कार हम नहीं अपनाएंगे

भगत ने बीजेपी के राजनीतिक व्यवहार को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा,हम बीजेपी के संस्कार नहीं अपनाना चाहेंगे। कांग्रेस ने हमेशा मर्यादा में रहकर राजनीति की है, जबकि बीजेपी अब सोशल मीडिया पर उथली भाषा और उपहास का सहारा ले रही है।

क्या था बीजेपी का पोस्ट?

हाल ही में बीजेपी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा किया गया जिसमें कांग्रेस के नेताओं को लेकर ‘कांग्रेस कॉमेडी शो’ लिखा गया था। पोस्ट में छायाचित्रों और व्यंग्यात्मक कैप्शन के जरिए कांग्रेस के हालिया राजनीतिक बयानों का मजाक उड़ाया गया था।

राजनीतिक शिष्टाचार पर बहस

इस घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति में राजनीतिक भाषा और शिष्टाचार को लेकर नई बहस छिड़ गई है। कांग्रेस का कहना है कि BJP मुद्दों से भटक रही है और जनता को गुमराह कर रही है। वहीं बीजेपी का दावा है कि कांग्रेस की आंतरिक गुटबाज़ी और भ्रमित नेतृत्व को जनता के सामने लाना जरूरी है।

BJP के ‘कॉमेडी शो’ जैसे पोस्ट से जहां कांग्रेस ने नाराज़गी जाहिर की है, वहीं पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का बयान इस बात की ओर इशारा करता है कि राज्य की राजनीति अब व्यक्तिगत सम्मान और राजनीतिक शुचिता के मुद्दे पर बहस की ओर बढ़ रही है। आगामी दिनों में यह मामला और गरमा सकता है, क्योंकि दोनों दलों के बीच सियासी टकराव तेज़ी से बढ़ रहा है।

 

 

 

राज्य खबर