Site icon AB News.Press

NHM Staff : गरियाबंद में एनएचएम कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन…! भाजपा नेताओं का मुखौटा फूंक जताया आक्रोश…VIDEO

NHM Employees: Health Minister speaks out on NHM employees' strike...! Employees will return to work!

NHM Employees

गरियाबंद, 04 सितंबर। NHM Staff : जिले में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। शासन-प्रशासन और भाजपा नेताओं के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कर्मचारियों ने तीरंगा चौक पर भाजपा नेताओं का मुखौटा फूंका और मुकुट जलाकर विरोध दर्ज कराया।

पहला पुतला पुलिस ने छीना, बढ़ा तनाव

जैसे ही कर्मचारियों ने विरोध का पुतला जलाने की कोशिश की, मौके पर पहुंची पुलिस ने पहला पुतला छीन लिया, जिससे प्रदर्शनकारियों में नाराजगी फैल गई। इसके बाद कर्मचारियों और पुलिस के बीच जमकर छीना-झपटी हुई।

एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने शासन और प्रशासन पर लापरवाही व अनदेखी का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

तिरंगा चौक पर बना जाम जैसा हालात

प्रदर्शन के चलते तीरंगा चौक पर यातायात प्रभावित हुआ, और कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस को हालात नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।

पुतला जलाने से रोकने पर एनएचएम कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने कहा कि यह विरोध का प्रतीकात्मक तरीका है, और पुलिस द्वारा इसे छीनना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

CHMO कार्यालय की ओर मार्च 

घटना के बाद प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का गुस्सा और भड़क गया। वे पद से इस्तीफा देने की चेतावनी देते हुए सीएचएमओ (CMHO) कार्यालय की ओर रवाना हो गए। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे हैं कि उनकी सेवा शर्तों, वेतनमान और स्थायीत्व को लेकर जल्द निर्णय लिया जाए।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी पर सवाल

इस पूरे घटनाक्रम में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार प्रदर्शन के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

 

Exit mobile version