Site icon AB News.Press

Nava Raipur : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनियों के नए मुख्यालय भवन का शिलान्यास…! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रखी आधारशिला…VIDEO

Nava Raipur: Foundation stone laid for the new headquarters building of Chhattisgarh State Power Companies...! Chief Minister Vishnudev Sai laid the foundation stone...VIDEO

Nava Raipur

रायपुर, 03 सितंबर। Nava Raipur : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को नवा रायपुर स्थित सेक्टर-24 में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनियों के संयुक्त मुख्यालय भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम एनटीपीसी भवन परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े अनेक वरिष्ठ नेता व अधिकारी शामिल हुए।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री केदार कश्यप ने की। साथ ही सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, इंद्र कुमार साहू और अनुज शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ अपनी रजत जयंती मना रहा है, और यह नया भवन राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाएगा। अब तक ये कंपनियां पुराने भवन में संचालित हो रही थीं, अब इन्हें आधुनिक सुविधाओं से युक्त एकीकृत मुख्यालय मिलेगा।

जशपुर सड़क हादसे पर संवेदना

मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले में हुए सड़क हादसे को लेकर गहरी संवेदना जताई। उन्होंने बताया कि हादसे में 3 लोगों की मौत और 22 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि, जिला प्रशासन को पूरी जानकारी है, एसपी और कलेक्टर मौके पर मौजूद थे। घायलों के इलाज में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।

PM पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर प्रतिक्रिया

बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अशोभनीय टिप्पणी पर मुख्यमंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, जो शब्द बोले गए, वह देश की माताओं-बहनों का अपमान हैं। इसका खामियाजा आरजेडी और कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। बिहार की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

बस्तर में बाढ़ की स्थिति पर जानकारी

बस्तर में आई भीषण बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि, डब्बे वर्षों का रिकॉर्ड टूट चुका है लेकिन सरकार मजबूती से हालात का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि, मैंने खुद बस्तर जाकर निरीक्षण किया है। राहत शिविरों से सभी को भोजन और सहायता मिल रही है। जनता सरकार के प्रयासों से संतुष्ट है।

कांग्रेस की चिट्ठी राजनीति पर तंज

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा संगठन के पूर्व मंत्रियों और विधायकों को चिट्ठी लिखने के मामले में मुख्यमंत्री साय ने कहा, कांग्रेस को जनता रिजेक्ट कर चुकी है। अब उन्हें इस तरह की चिट्ठी लिखने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रह गया। हमारी सरकार जनता के लिए बेहतर से बेहतर काम करेगी।

Exit mobile version