Site icon AB News.Press

CG BJYM : भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का पलटवार…! बोले- मैं कोर्ट से दोषमुक्त…कांग्रेस की साजिश VIDEO

CG BJYM: BJP Yuva Morcha President Rahul Tikriha's retort...! Said- I am acquitted by the court... Congress's conspiracy VIDEO

CG BJYM

रायपुर, 02 सितंबर। CG BJYM : छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने अपने ऊपर लगे व्यक्तिगत आरोपों को लेकर आज भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

राहुल टिकरिहा ने कहा, “यह मामला 2022 का है, जब मैं एक कांग्रेस विधायक के खिलाफ मुखर था। जनहित के मुद्दों को लेकर 5 बार जेल गया, लेकिन कभी पीछे नहीं हटा। जिस व्यक्ति को मेरा चाचा बताया जा रहा है, उसका मुझसे कोई पारिवारिक संबंध नहीं। कांग्रेस यह कैसे प्रमाणित कर रही है, यह समझ से परे है। कोर्ट से मुझे दोषमुक्त किया गया है, यह बात रिकॉर्ड में है। मेरे ऊपर कांग्रेस पहले भी झूठे आरोप लगाती रही है, यह उसी साजिश की कड़ी है।

राजनीतिक षड्यंत्र का आरोप

टिकरिहा ने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर झूठे दस्तावेज़ और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वह कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार हैं और हर मोर्चे पर जवाब देंगे।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि वह न्यायालय से दोषमुक्त हैं और कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे मुद्दे निराधार और भ्रामक हैं। इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर से भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज होने के आसार हैं।

Exit mobile version