Site icon AB News.Press

Raipur News: महुआ मोइत्रा के बयान पर बवाल, बंगाली समाज ने उठाई FIR की मांग की

रायपुर। Raipur News: TMC सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में रायपुर में बंगाली समाज ने मोर्चा खोल दिया है।

Kerala Bank Beef Ban: केरल में बैंक मैनेजर ने कैंटीन में किया बीफ बैन, कर्मचारियों ने मनाया बीफ फेस्टिवल

Raipur News: बंगाली समाज के प्रतिनिधियों ने राजधानी रायपुर के माना थाना पहुंचकर महुआ मोइत्रा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। समाज की ओर से कहा गया है कि सांसद द्वारा दिया गया बयान अमर्यादित, असंवैधानिक और हत्या के लिए उकसाने जैसा गंभीर अपराध है।

Raipur News: इस संबंध में करीब 10 प्रतिनिधियों ने मिलकर पुलिस को आवेदन सौंपा और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के साथ बयान का वीडियो पेन ड्राइव में सौंपा गया, जिसे जांच के लिए पुलिस ने स्वीकार कर लिया है।

Raipur Navodaya School Violence: रायपुर नवोदय में मारपीट विवाद: स्टूडेंट्स बोले-टीचर ने प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, प्रिंसिपल बोलीं-एडल्ट कंटेंट देख रहे थे

Raipur News: बंगाली समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यह मुद्दा केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे बयान से देश का माहौल बिगड़ सकता है और यह एक गंभीर आपराधिक कृत्य है, पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।

Exit mobile version