Site icon AB News.Press

Surrender Naxalite : बीजापुर से बड़ी खबर…! 30 माओवादियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता…81 लाख के इनामी शामिल…यहां देखें List

Surrender Naxalite: Big news from Bijapur...! 30 Maoists left the path of violence... 81 lakh bounties included... see the list here

Surrender Naxalite

बीजापुर, 28 अगस्त। Surrender Naxalite : नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है। जिले में सक्रिय 30 माओवादी संगठन से अलग होकर आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इनमें 20 इनामी माओवादी भी शामिल हैं, जिन पर कुल मिलाकर 81 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

संगठन से ऊबकर मुख्यधारा में लौटे

इन माओवादियों ने अब हिंसा का रास्ता छोड़कर पारिवारिक और सुरक्षित जीवन जीने की इच्छा जताई है। बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पण सब-डिवीजन ब्यूरो इंचार्ज के नेतृत्व में हुआ। आत्मसमर्पण करने वालों का कहना है कि वे शासन की विकास योजनाओं, सुरक्षा कैम्पों के विस्तार और सामुदायिक पुलिसिंग से प्रभावित होकर संगठन से मोहभंग हुए।

आत्मसमर्पण करने वाले प्रमुख कैडर

यह सूची दर्शाती है कि आत्मसमर्पण करने वालों में केवल निचले नहीं बल्कि उच्च स्तर के माओवादी कैडर भी शामिल हैं। इससे माओवादी संगठन की संरचना को गहरा झटका लगा है।

अब तक की स्थिति

2024 की शुरुआत से अब तक, 496 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। 190 माओवादी मुठभेड़ों में मारे गए हैं। इससे साफ है कि सुरक्षा बलों की रणनीति और सरकार की योजनाओं से माओवादी नेटवर्क लगातार कमजोर हो रहा है।

सरकार और सुरक्षा बलों का बयान

सरकारी सूत्रों के अनुसार, आत्मसमर्पण (Surrender Naxalite) करने वालों को पुनर्वास योजना के तहत लाभ दिया जाएगा और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं सुरक्षा बलों ने इसे जनता के सहयोग और प्रभावी रणनीति का परिणाम बताया। यह आत्मसमर्पण बीजापुर जिले में शांति स्थापना की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Exit mobile version