Class 5 student suicide attempt: पटना। बिहार की राजधानी पटना से बुधवार को एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के आमला टोला कन्या विद्यालय में पांचवीं कक्षा की छात्रा ने आत्मदाह की कोशिश की। बच्ची ने स्कूल के बाथरूम में खुद पर केरोसिन छिड़का और आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को पीएमसीएच (PMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


