Site icon AB News.Press

Striking NHM Employees : हड़ताली NHM कर्मचारियों पर लटकी कार्रवाई की तलवार…! आयुक्त मिशन निदेशक ने CMHO से मांगी जानकारी

Big Action: Education department took strict action on irregularities...Action taken for not maintaining daily diary and not attending

Big Action

रायपुर, 26 अगस्त। Striking NHM Employees : छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों द्वारा 18 अगस्त 2025 से शुरू की गई है। 18 अगस्त 2025 से छत्तीसगढ़ के 16,000 से अधिक संविदा NHM कर्मचारी अपनी 10‑सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जिसे CMHO, BMO और कलेक्टर कार्यालयों को पहले ही सूचना दी जा चुकी है।

हड़ताल का असर सब-हेल्थ सेंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल और राजधानी रायपुर के Dr. Bhim Rao Ambedkar Memorial Hospital जैसे संस्थानों में स्पष्ट रूप से दिख रहा है। आपातकालीन सेवाएँ (जैसे SNCU) और सामान्य सेवाएँ (OPD, टीकाकरण, जन programs) भी प्रभावित हैं। अस्पतालों में मरीजों के लिए इलाज मुश्किल हो चुका है, उन्हें अक्सर निजी संस्थानों की ओर रुख करना पड़ रहा है।

सरकार का रुख

बिलासपुर में तीसरे दिन, आंदोलनकारियों द्वारा हवन‑यज्ञ जैसे सांकेतिक प्रभाववाले प्रदर्शन किए गए, आगे आंदोलन उग्र हो सकता है। हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक कोई ठोस पहल नहीं दिखी है, और स्वास्थ्य विभाग वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर विचार कर रहा है। उल्लेखनीय है कि CKAF का व्यापक सरकारी हड़ताल में एनएचएम कर्मचारियों ने साथ जोड़ा है, 22 अगस्त को लगभग 54 सरकारी विभागों में कार्य ठप हो सकता है, जिसमें 4.10 लाख कर्मचारी और 1.45 लाख पेंशनभोगी शामिल हैं।

10 सूत्रीय मांगें

NHM संघ की मांगों में प्रमुख बिंदु शामिल हैं:

  1. संविलियन/स्थायीकरण

  2. पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना

  3. ग्रेड पे का निर्धारण

  4. लंबित 27% वेतन वृद्धि

  5. कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता

  6. अनुकंपा नियुक्ति

  7. न्यूनतम 10 लाख रु. का कैशलेस चिकित्सा बीमा

  8. नियमित भर्ती में आरक्षण

  9. मेडिकल व अन्य अवकाश सुविधा

  10. स्थानांतरण नीति

Exit mobile version