Site icon AB News.Press

CM Trip to Japan : विष्णुदेव साय का बड़ा कदम…! जापान की एसएएस सानवा कंपनी को छत्तीसगढ़ में निवेश का आमंत्रण

CM Trip to Japan: Vishnudev Sai's big step...! Japan's SAS Sanwa company invited to invest in Chhattisgarh

CM Trip to Japan

रायपुर, 26 अगस्त। CM Trip to Japan : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान दौरे के दौरान ओसाका स्थित एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया है। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कंपनी को राज्य में अत्याधुनिक खाद्य प्रसंस्करण इकाई और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सुविधा स्थापित करने का प्रस्ताव दिया।

कृषि और तकनीक को मिलेगा नया आयाम 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह प्रस्तावित परियोजना राज्य की कृषि मूल्य शृंखला को मजबूती देगी और तकनीकी नवाचार आधारित रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी। किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और राज्य के युवाओं को आधुनिक तकनीकी उद्योगों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने यह भी कहा कि खाद्य प्रसंस्करण इकाइयाँ कृषि उत्पादों की गुणवत्ता व संरक्षण में सुधार लाएँगी, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सुविधा से छत्तीसगढ़ हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की दिशा में अग्रसर होगा।

राज्य सरकार की प्रतिबद्धता 

मुख्यमंत्री ने जापानी कंपनी को यह भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ सरकार निवेशकों के लिए सुगम प्रक्रियाएँ, पारदर्शिता और पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि निवेशकों को आवश्यक सभी सुविधाएँ ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ के तहत उपलब्ध कराई जाएँगी और हर स्तर पर निवेश सुरक्षा व समर्थन सुनिश्चित किया जाएगा।

वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में छत्तीसगढ़ की नई पहचान 

मुख्यमंत्री साय ने इस निवेश को राज्य के लिए रणनीतिक अवसर बताया और कहा कि इससे छत्तीसगढ़ भविष्य में न केवल भारत में, बल्कि वैश्विक निवेश मानचित्र पर भी एक सशक्त उपस्थिति दर्ज कराएगा। हमारी प्राथमिकता है, जनता की समृद्धि, युवाओं का भविष्य और निवेशकों का विश्वास। छत्तीसगढ़ अब सतत विकास और वैश्विक भागीदारी के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने यह बात भी स्पष्ट की।

छत्तीसगढ़ को मिलेगा  

किसानों को उपज का बेहतर मूल्य
नई टेक्नोलॉजी आधारित इंडस्ट्रीज
युवाओं को रोजगार के आधुनिक अवसर
वैश्विक निवेश और तकनीकी साझेदारी
राज्य की जीडीपी और औद्योगिक विकास को बढ़ावा

एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड

एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड एक जापानी बहुराष्ट्रीय समूह है, जो खाद्य प्रसंस्करण तकनीक और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी मानी जाती है। अगर यह निवेश प्रस्ताव साकार होता है, तो छत्तीसगढ़ को विदेशी तकनीकी हस्तांतरण और वैश्विक बाजारों तक पहुँच का सीधा लाभ मिल सकता है।

Exit mobile version