Site icon AB News.Press

Monsoon Updates : छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट…! अब तक 72.88% मानसून कोटा पूरा, 833.1 मिमी बारिश दर्ज

Monsoon Updates: Chhattisgarh monsoon update...! So far 72.88% monsoon quota completed... 833.1 mm rain recorded

Monsoon Updates

रायपुर, 25 अगस्त। Monsoon Updates : छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून ने अब तक सामान्य प्रदर्शन किया है। 24 अगस्त तक राज्य में कुल 833.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो औसत 1143.3 मिमी के मुकाबले 72.88% है। मानसून सीजन के समाप्त होने में अभी भी 37 दिन बाकी हैं, ऐसे में सितंबर के मध्य तक अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

26-27 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट!

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 26 और 27 अगस्त को उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। एक नया लो-प्रेशर सिस्टम बनने जा रहा है, जिससे पूरे प्रदेश में फिर से अच्छी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

तापमान में गिरावट, राहत की उम्मीद

राज्यभर में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल रही है। आने वाले दिनों में मौसम और सुहावना रहने की संभावना है।

क्या कहते हैं मौसम के जानकार?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगस्त के बचे हुए दिनों में प्रदेश को औसत बारिश के करीब ले जाने का अच्छा मौका है। अगर आगामी सिस्टम सक्रिय रहे, तो सितंबर की शुरुआत में भी अच्छी वर्षा हो सकती है।

 

Exit mobile version