Site icon AB News.Press

Karni Sena PC : विवादास्पद तोमर बंधुओं पर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्टैंड पॉइंट…! बोले- हमारा कोई लेना-देना नहीं…यहां सुनिए VIDEO

Karni Sena PC: Stand point of Karni Sena's national president on the controversial Tomar brothers...! Said- we have nothing to do with it... listen to the video here

Karni Sena PC

रायपुर, 25 अगस्त। Karni Sena PC : छत्तीसगढ़ में तोमर बंधुओं को लेकर जारी विवाद पर आज राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह राजपूत ने प्रेसवार्ता कर बड़ी सफाई दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरार वीरेंद्र सिंह तोमर और उनके भाईयों से करणी सेना का कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने कहा, “तोमर बंधु करणी सेना का हिस्सा नहीं हैं। वे फर्जी संगठन चला रहे थे। हमारी संस्था ‘श्री राजपूत करणी सेना’ है, जो पूरी तरह स्वतंत्र और वैधानिक संगठन है। हम किसी का व्यक्तिगत विरोध या समर्थन नहीं करते। अगर कोई करणी सेना के नाम पर गलत काम करेगा, तो हम स्वयं कार्रवाई करेंगे।

करणी सेना की सख्त चेतावनी

महिपाल सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए साफ शब्दों में कहा, तोमर बंधु अब हमारे संगठन का हिस्सा नहीं हैं। हमारी करणी सेना एक अलग संगठन है, कृपया हमें उनसे जोड़कर न देखा जाए। आप जिन लोगों को करणी सेना मान रहे हैं, वो गलत है।

वीरेंद्र सिंह तोमर पर गंभीर आरोप

बताया जा रहा है कि फरार चल रहे वीरेंद्र सिंह तोमर पर फर्जी संस्था चलाने और करणी सेना के नाम का दुरुपयोग करने का आरोप है। उनकी गतिविधियों से असहमत होकर राष्ट्रीय करणी सेना ने उन्हें पूरी तरह से दरकिनार कर दिया है।

छत्तीसगढ़ में जल्द होगा करणी सेना का भव्य आयोजन

महिपाल सिंह ने यह भी घोषणा की कि जल्द ही छत्तीसगढ़ में करणी सेना का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें संगठन की वास्तविक छवि और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

करणी सेना की इस प्रेसवार्ता ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि संगठन किसी भी प्रकार के गलत कार्य या फर्जीवाड़े को स्वीकार नहीं करेगा, चाहे वह कोई भी व्यक्ति हो।

Exit mobile version