Site icon AB News.Press

CG News: डिप्टी सीएम अरुण साव का आवारा पशुओं और कांग्रेस पर बड़ा बयान,देखें

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने आज आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या और कांग्रेस पार्टी की स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है और इसके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

Read More: Education Minister : रायपुर ब्रेकिंग…! मंत्री पद का कार्यभार संभालने से पहले गजेंद्र यादव ने की दूधाधारी मंदिर में पूजा अर्चना…VIDEO

CG News: डिप्टी सीएम ने बताया कि आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए नगरी प्रशासन विभाग तीव्र गति से कार्य करेगा। इसके लिए राज्य सरकार ने “गोधाम योजना” तैयार की है। योजना के तहत सड़कों पर घूम रहे पशुओं के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई है, और जल्द ही इसका क्रियान्वयन शुरू होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि पुराने कांजी हाउस और अन्य पशु आश्रयों का पुन: उपयोग किया जाएगा, ताकि आवारा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखा जा सके।

बीजेपी कार्यशाला को लेकर भी दिए अहम संकेत

CG News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने बीजेपी की राज्य स्तरीय कार्यशाला को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष से लेकर बड़े पदाधिकारी इस कार्यशाला में शामिल होंगे, जिसमें संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की जाएगी, उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्राथमिकता है। हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना मुख्य लक्ष्य होगा।

Dead Body Found in Sack : रायपुर ब्रेकिंग..! उरला के मेटल पार्क में बोरी से मिली अज्ञात युवक की लाश…हत्या की आशंका VIDEO

कांग्रेस पर तीखा हमला

CG News:  डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि,

“कांग्रेस कार्यकर्ता खुद कांग्रेस से दूर हो चुके हैं। जनता ने भी कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अब सिर्फ अपने राजनीतिक वजूद को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस धरातल खो चुकी है और उसका कोई भविष्य नहीं बचा है।

https://www.youtube.com/watch?v=8Z6L3ioP1a4

Exit mobile version