Site icon AB News.Press

CM in Japan : जापान में सीएम साय की बस्तर के होनहार से मुलाकात…अविनाश तिवारी बने प्रदेश का गर्व

CM in Japan: CM Sai met a promising youth from Bastar in Japan... Avinash Tiwari became the pride of the state

CM in Japan

 
रायपुर, 24 अगस्त। CM in Japan : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों जापान दौरे पर हैं, जहां उन्होंने बस्तर के मूल निवासी और BOYES & MOORES INTERNATIONAL COMPANY में Board of Director पद पर कार्यरत अविनाश तिवारी से मुलाकात की। इस खास मुलाकात की जानकारी सीएम साय ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की।

सीएम साय ने अपनी पोस्ट में लिखा- “बस्तर के उज्ज्वल सितारे अविनाश तिवारी जी से टोक्यो प्रवास के दौरान मुलाक़ात हुई। तोकापाल, बस्तर के निवासी और नवोदय विद्यालय बारसूर, दंतेवाड़ा के पूर्व छात्र अविनाश आज जापान की प्रतिष्ठित कंपनी में शीर्ष पद पर कार्यरत हैं। यह मुलाकात मेरे लिए अत्यंत विशेष और गर्व से भरी रही।”

प्रेरक यात्रा की साझा की कहानी

अविनाश तिवारी ने सीएम साय के साथ बातचीत में अपनी शिक्षा यात्रा, चुनौतियां और सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे बस्तर जैसे आदिवासी क्षेत्र से निकलकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कॉर्पोरेट जगत में अपनी पहचान बनाई।

उद्योग निवेश पर भी हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में उद्योग निवेश को लेकर भी चर्चा हुई। सीएम साय ने बताया कि प्रदेश में निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है और वैश्विक स्तर पर बसे प्रदेश के प्रतिभाशाली लोगों को इसमें भागीदारी के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ का नाम कर रहे रोशन

सीएम साय ने कहा कि अविनाश तिवारी जैसे युवा आज न केवल बस्तर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। यह प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी।

 

Exit mobile version