Site icon AB News.Press

Show Cause Notice to Patwari : जांजगीर‑चांपा से बड़ी खबर…! 142 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस

Show Cause Notice to Patwari: Big news from Janjgir-Champa...! Show cause notice to 142 Patwaris

Show Cause Notice to Patwari

जांजगीर‑चांपा, 22 अगस्त। Show Cause Notice to Patwari : जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर आई है, जहां बड़ी संख्या में पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

दरअसल, 16 अगस्त से 142 पटवारियों ने ऑनलाइन शासकीय कार्य पूरी तरह बंद कर दिया था, जिससे जनता को खसरा बी-1, पंजीयन, डिजिटल हस्ताक्षर सहित कई आवश्यक सेवाओं के लिए भारी असुविधा हो रही थी। प्रशासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन माना था।

कलेक्टर के आदेश पर संबंधित क्षेत्राधिकारियों (एसडीएम) ने इन सभी पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एसडीएम जांजगीर ने 40 पटवारियों को, चांपा में 32, पामगढ़ में 28, और अकलतरा में 42 को नोटिस थमाया गया है। यदि तीन दिनों के भीतर नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

आम जनता को सरकारी सेवाओं में भारी व्यवधान का सामना करना पड़ा है। प्रशासन की चेतावनी यह दर्शाती है कि ड्यूटी पर उपस्थित न होना या काम में लापरवाही गंभीर उल्लंघन है।

 

Exit mobile version