चित्रकूट: Accident On Highway: जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया. हादसे में दोनों दोस्तों की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया.
Cg Weather Update: छत्तीसगढ़ के 15 जिलों के लिए ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी, अगले तीन दिन के मौसम का पूर्वानुमान
Accident On Highway: बता दें कि घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के बेड़ी पुलिया के पास घटी है. जहां 2 दोस्त बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे. इसी दौरान एक ट्रक ने बाइक सवार युवकों को ठोकर मार दी. घटना में दोनों दोस्तों की मौत हो गई. वहीं ठोकर लगने के बाद बाइक ट्रक में फंस गई और कई मीटर दूर तक घिसटते चली गई. इस दौरान बाइक से चिंगारी निकली और ट्रक में आग लग गई. आग लगते ही ट्रक चालक औफर परिचालक मौके से फरार हो गए.

Vice President Election 2025: NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए भरा नामांकन, पीएम मोदी बने प्रस्तावक
Accident On Highway: वहीं घटना के बाद लोगों की मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. हादसा और आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. हादसे में मरने वाले एक युवक की पहचान लवकुश के रूप में हुई है. पुलिस फरार चालक और परिचालक की तलाश में जुट गई है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाने की बात कही जा रही है.

