
Gold Price Today: सोने-चांदी के दाम में आज यानी 18 अगस्त को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोना का दाम 286 रुपए गिरकर 99,737 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोना 1,00,023 रुपए पर था। वहीं 8 अगस्त को सोने ने 1,01,406 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
Read More: Raipur News: रायपुर के गुढ़ियारी में गोविंदाओं का धमाल, सीएम साय की उपस्थिति में विशाल दही हांडी उत्सव भव्यता के साथ हुआ संपन्न
Gold Price Today: वहीं चांदी की कीमत आज 916 रुपए कम होकर 1,14,017 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,14,933 रुपए पर थी। वहीं 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
सोना इस साल अब तक ₹23,575 महंगा हुआ
Gold Price Today: इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 23,575 रुपए बढ़कर 99,737 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 28,000 रुपए बढ़कर 1,14,017 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
Gold Price Today: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

