
Begusarai school Flag hoisting accident: बेगूसराय। 15 अगस्त की राष्ट्रीय ध्वज फहराने की खुशी में बेगूसराय के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़ चक गांव में बड़ा हादसा हो गया। झंडा खोलने के दौरान लोहे का पाइप 11000 वोल्ट के बिजली के तार पर गिर गया, जिससे एक छात्र की मौत हो गई और दो अन्य छात्र गंभीर रूप से झुलस गए।
हादसे का पूरा मंजर
Begusarai school Flag hoisting accident: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इस स्कूल में शुक्रवार की देर शाम राष्ट्रीय ध्वज फहराने की परंपरा निभाई जा रही थी। स्कूल की शिक्षिका नीलम कुमारी के पुत्र, नौवीं कक्षा के छात्र आयुष कुमार और उसके दो सहयोगी छात्र झंडा खोल रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप तीनों छात्रों के हाथ से फिसल गया और यह पाइप बिजली के हाई टेंशन 11000 वोल्ट के तार पर जा लगा।
Begusarai school Flag hoisting accident: पाइप तार से सटते ही तीनों छात्रों को करंट लग गया। घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां आयुष कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य छात्र गंभीर अवस्था में उपचाराधीन हैं।
परिजनों और स्थानीय लोगों में मातम
Begusarai school Flag hoisting accident: हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय वार्ड पार्षद और ग्रामीणों ने बताया कि इस खतरनाक हाई टेंशन तार पर कवर नहीं लगाया गया था, जो इस घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे रोक जा सकें।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
Begusarai school Flag hoisting accident: मुफस्सिल थाना पुलिस ने इस घटना की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

