Site icon AB News.Press

Gold Price: सस्ता हुआ सोने का भाव, चांदी की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए आज के नए रेट

नई दिल्ली। Gold Price: इस हफ्ते सोने के दाम में गिरावट रही, चांदी महंगी हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार इस हफ्ते के कारोबार के बाद 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 919 रुपए घटकर 1,00,023 रुपए पर पहुंच गया। पिछले हफ्ते के आखिरी दिन (शुक्रवार, 8 अगस्त) यह 1,00,942 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

 

Gold Price: सस्ता हुआ सोने का भाव, चांदी की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए आज के नए रेट

Gold Price: वहीं, चांदी की कीमत हफ्तेभर में 201 रुपए बढ़कर 1,14,933 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। 8 अगस्त को एक किलो चांदी की कीमत 1,14,732 रुपए थी। 8 अगस्त को सोने ने 1,01,406 रुपए और 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था.

Read More: Drug Addiction : रायपुर में ड्रग्स का नशा…! ड्रग्स चाटते हुए VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल…चार युवक गिरफ्तार

Gold Price: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 14 अगस्त को सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। IBJA के अनुसार 24 कैरेट सोना का दाम 74 रुपए कम होकर 1,00,023 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले सोना 1,00,097 रुपए पर था। वहीं 8 अगस्त को सोने ने 1,01,406 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था.

Gold Price: सस्ता हुआ सोने का भाव, चांदी की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए आज के नए रेट

Gold Price: वहीं चांदी की कीमत आज 342 रुपए कम होकर 1,14,933 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,15,275 रुपए पर थी। वहीं 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था.

Gold Price: सस्ता हुआ सोने का भाव, चांदी की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए आज के नए रेट

सोना इस साल अब तक ₹23,861 महंगा हुआ

Gold Price: इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 23,861 रुपए बढ़कर 1,00,023 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 28,916 रुपए बढ़कर 1,14,933 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था.

Exit mobile version