Triple Murder Update : 3 हत्या के बाद खून से सने कपड़ों में ली विक्ट्री साइन के साथ सेल्फी…पुलिस ने दिया सख्त संदेश…यहां देखें VIDEO
धमतरी, 13 अगस्त। Triple Murder Update : धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम भोयना के पास एक ढाबे के पास हुई विवाद के चलते तीन युवकों की निर्मम हत्या की घटना सामने आई। मृतकों की पहचान रायपुर के संतोषी नगर निवासी सुरेश हियाल (34), नितिन तांडी (32) और सेजबहार निवासी आलोक सिंह ठाकुर (28) के रूप में हुई है। घटना रात 11:30 से 12 बजे के बीच हुई।
राज्य खबर

