Site icon AB News.Press

Khatu Shyam Temple : 11 लोगों की मौत से दहला इलाका…! खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हुआ बड़ा हादसा

Khatu Shyam Temple: The area was shaken by the death of 11 people...! A major accident happened with the devotees returning after visiting Khatu Shyam

Khatu Shyam Temple

दौसा, 13 अगस्त। Khatu Shyam Temple : राजस्थान के दौसा जिले में एक दुखद घटना घटी, जिसमें खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्रक एक दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें 7 बच्चों और 3 महिलाओं समेत 11 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए, जिन्हें जयपुर के अस्पताल में रेफर किया गया है, ये सभी मृतक उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले थे और खाटू श्याम दर्शन के लिए गए थे।

खाटू श्याम जी दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

सभी मृतक खाटू श्याम दर्शन करने के लिए गए थे। दर्शन कर वापस आने के दौरान श्रद्धालुओं का पिकअप ट्रक दौसा में हादसे का शिकार हो गया। हादसे में पिकअप में सवार 7 बच्चों की मौत हो गई और 3 महिलाओं की भी जान चली गई। इस हादसे में जान गंवाने वाली सभी मृतक उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाले थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार की सुबह श्रद्धालुओं का पिकअप ट्रक खाटू श्याम की तरफ से आ रहा था। दौसा में एक बड़े ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि 7 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।

Exit mobile version