Masturbation : शर्मनाक…! असिस्टेंट मैनेजर लड़की को अकेला देख करने लगा हस्तमैथुन…पीड़िता ने इंस्टाग्राम पर डाली VIDEO
गुरुग्राम, 12 अगस्त। Masturbation : गुरुग्राम के राजीव चौक पर 2 अगस्त को एक शर्मनाक घटना सामने आई। जहां जयपुर की एक मॉडल के सामने व्यक्ति ने दिनदहाड़े हस्तमैथुन किया। पीड़िता जो बस से उतरकर कैब का इंतजार कर रही थी तब इसने अश्लील हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस हरकत में आई।
इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। सबसे हैरानी की बात यह है कि आरोपी युवक अभिलाष कोई अनपढ़ नहीं है, बल्कि वह पेशे से इंजीनियर है और उसने एम.टेक किया है। वह गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में 14 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है।
क्राइम न्यूज

