Site icon AB News.Press

Independence Day : छत्तीसगढ़ में पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर होगा ध्वजारोहण…! सभी मस्जिदों में फहरेगा तिरंगा…राज्य वक्फ बोर्ड का मुतवल्लियों को निर्देश

Independence Day: For the first time in Chhattisgarh, flag hoisting will take place on Independence Day...! Tricolour will be hoisted in all mosques...State Waqf Board's instructions to Mutawallis

Independence Day

रायपुर, 12 अगस्त। Independence Day : छत्तीसगढ़ में इस बार स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार मस्जिदों में तिरंगा फहराने की एक विशेष पहल की गई है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने प्रदेश के सभी मुतवल्लियों को निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में लिखा गया है कि 79वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश की सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों के मेन गेट पर तिरंगा फहराया जाए।

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में 15 अगस्त, 2025, यानी 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अनिवार्य निर्देश जारी किया है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने इस पहल का उद्देश्य देशभक्ति, सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना बताया। उन्होने कहा, तिरंगा हमारा सम्मान और अभिमान है…और ऐसे राष्ट्रीय पर्व केवल सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित नहीं होने चाहिए, बल्कि समुदायों तक पहुंचकर सभी वर्गों को सम्मिलित करना चाहिए।

आयोजन और निगरानी व्यवस्था

हर धार्मिक स्थल पर ध्वजारोहण मस्जिद समिति और इमाम की उपस्थिति में किया जाएगा। इस आयोजन की फोटो, स्थान और सहभागी विवरण वक्फ बोर्ड द्वारा बनाए गए विशेष ऑनलाइन पोर्टल या व्हाट्सएप समूह के माध्यम से आधिकारिक रूप से भेजने की व्यवस्था की गई है।

उद्धेश्य और आशय

उद्देश्य विवरण
राष्ट्रीय एकता सभी धार्मिक स्थलों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व को समग्र पहचान देना
मजबूत समाजिक सौहार्द इस पहल से सामाजिक धाराओं के बीच आपसी समझ और सम्मान बढ़ाना
राष्ट्रभक्ति का संदेश यह सुनिश्चित करना कि भारतीय मुसलमानों में भी तिरंगा लेकर गर्व और सम्मान की भावना हो

 

Exit mobile version