Collector Action : सूरजपुर जिले से बड़ी खबर…! गर्भवती ने फर्श पर दिया बच्चे को जन्म…RHO निलंबित
सूरजपुर, 12 अगस्त। Collector Action : सूरजपुर जिले के भटगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहां प्रसव के लिए आई एक गर्भवती महिला को एक-दो नहीं बल्कि चार घंटे तक इलाज नहीं मिला। जिसके बाद मजबूरन फर्श पर ही असुरक्षित तरीके से प्रसव करवाया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में अस्पताल की लापरवाही की पुष्टि होने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) सूरजपुर ने बड़ी कार्रवाई की। ड्यूटी पर तैनात RHO विक्टोरिया केरकेट्टा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं मेडिकल ऑफिसर और स्टाफ नर्स को निलंबित करने के लिए राज्य शासन को पत्र भेजा गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रसव जैसी आपात स्थिति में स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Breaking News राज्य खबर

