रायपुर, Tahsildar Protest Raipur: नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर बुधवार को छत्तीसगढ़ के 550 से अधिक तहसीलदार और नायब तहसीलदार अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर एकजुट हुए और जोरदार प्रदर्शन किया। यह आंदोलन छत्तीसगढ़ राजस्व सेवा संघ के बैनर तले किया गया, जिसमें राजस्व अधिकारियों ने सरकार से जल्द उनकी मांगों को मानने की अपील की।

प्रमुख मांगे:
प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में शामिल हैं
तहसीलदारों को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा देना
समयमान वेतनमान की व्यवस्था
विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी
काम का बोझ कम करना और पर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता
जोखिम भत्ते की सुविधा
राजस्व निरीक्षकों की नियुक्ति में पारदर्शिता
सुरक्षा संबंधी इंतजाम
Tahsildar Protest Raipur: संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से वे शासन से इन मुद्दों को लेकर चर्चा करते आ रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब सब्र का बाँध टूट चुका है और यदि सरकार ने जल्द कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो आगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

क्या बोले संघ के प्रतिनिधि:
Tahsildar Protest Raipur:संघ के अध्यक्ष ने कहा, “हम राज्य सरकार से बार-बार गुहार लगा चुके हैं। राजस्व सेवा राज्य की रीढ़ है, लेकिन हमारी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। अब आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।”
Satyapal Malik Passed Away: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन: आर्टिकल 370 हटने के दिन ही दुनिया को कहा अलविदा, 4 राज्यों में रहे थे राज्यपाल
प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार
Tahsildar Protest Raipur: प्रदर्शन के दौरान प्रशासन की ओर से कोई वरिष्ठ अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा, जिससे तहसीलदारों में नाराजगी देखी गई। प्रदर्शनकारी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे कार्य बहिष्कार जैसे कदम भी उठा सकते हैं.

