Site icon AB News.Press

Raipur Breaking: शादी का झांसा देकर अनाचार और ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर: Raipur Breaking: राजधानी में एक युवती से शादी का झांसा देकर अनाचार और लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जयप्रकाश बघेल को रायपुर पुलिस ने तखतपुर से पकड़ा, जहां वह छिपकर रह रहा था।

Raipur Breaking: जानकारी के अनुसार, आरोपी पहले से शादीशुदा है, बावजूद इसके उसने युवती को शादी का झूठा वादा किया और विश्वास में लेकर शारीरिक शोषण किया। इसके अलावा, पीड़िता से लाखों रुपये भी हड़प लिए।

Raipur Breaking: रायपुर में डिजिटल अरेस्ट की एक और बड़ी ठगी का मामला, इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर से 88 लाख की ठगी

Raipur Breaking: पुलिस के मुताबिक, जयप्रकाश बघेल सोची-समझी साजिश के तहत महिलाओं को अपने झांसे में फंसाता था, और फिर उनका शोषण करता था। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने उसकी तलाश के बाद तखतपुर से गिरफ्तार कर रायपुर लाया, जहां आगे की जांच और पूछताछ जारी है।

Raipur Breaking: रायपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया या फोन पर बने रिश्तों में जल्द भरोसा न करें, और किसी भी तरह की धोखाधड़ी या शोषण की स्थिति में तुरंत थाने में रिपोर्ट करें।

Exit mobile version