रायपुर, 05 अगस्त। Reduce Medicine Cost : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार द्वारा 37 आवश्यक औषधियों के मूल्य में 10–15% तक की कटौती के निर्णय का हार्दिक स्वागत किया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस जनहितैषी कदम के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, स्वस्थ भारत ही विकसित भारत की आधारशिला है। यह निर्णय उनके दूरदर्शी और जनकल्याणकारी नेतृत्व की सशक्त अभिव्यक्ति है। इससे हृदय रोग, मधुमेह, संक्रमण, बुखार और दर्द जैसी आम लेकिन गंभीर बीमारियों से जूझ रहे नागरिकों को महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री साय ने विशेष रूप से यह उल्लेख किया कि जीवनरक्षक दवाएं जैसे पैरासिटामोल, एटोरवास्टेटिन, एमोक्सिसिलिन अब और अधिक सुलभ और सस्ती होंगी। छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी और ग्रामीण बहुल क्षेत्र में यह निर्णय गरीबों, श्रमिकों, किसानों, महिलाओं और वृद्ध नागरिकों के स्वास्थ्य हेतु अत्यंत लाभकारी साबित होगा। वे यह भी कहते हैं कि, सिर्फ औषधियों की कीमत घटाना ही नहीं, बल्कि आमजन के जीवन स्तर को सशक्त बनाने का भी यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के केंद्रों का विस्तार, आयुष्मान भारत योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, और प्राथमिक स्तर से उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
निर्णय के संभावित प्रभाव
इस मूल्य कटौती की वजह से जीवनरक्षक और आम उपयोग की दवाओं की कीमतों में राहत मिलेगी जिससे जनसामान्य के स्वास्थ्य संबंधी खर्च में कमी आएगी। केंद्र की इस पहल से छत्तीसगढ़ की जनजातीय एवं ग्रामीण आबादी को प्रत्यक्ष लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री साय ने इस निर्णय को जन-जन तक सस्ती एवं गुणवत्ता आवश्यक औषधियाँ पहुचाने की दिशा में प्रधानमंत्री के संकल्प की पुष्टि बताया।
अन्य 35 और से अधिक फॉर्मुलेशन्स: विभिन्न डोज़ व मैनुफैक्चरर्स द्वारा Atorvastatin, Paracetamol, Metformin, दवाएं जैसे Ranitidine‑Dicyclomine‑Simethicone, अतिरिक्त संयुक्त कार्डियोलॉजिकल, एंटीबायोटिक और सूजन‑रोधी संयोजन वगैरह शामिल हैं जो सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रमुख उपयोग में आती हैं।