Site icon AB News.Press

CGMSC : दवा खरीद घोटाला और ED की कार्रवाई…! 40 करोड़ की संपत्ति सीज…यहां देखें

CGMSC: Drug purchase scam and ED action...! Property worth 40 crores seized... see here

CGMSC

रायपुर, 05 अगस्त। CGMSC (Chhattisgarh Medical Services Corporation Limited) मेडिकल उपकरण और रिएजेंट की खरीद में कुल लगभग ₹411 करोड़ के गड़बड़ियों का खुलासा हुआ है। इस घोटाले में मोक्षित कॉर्पोरेशन, रिकॉर्डर्स एंड मेडिकेयर सिस्टम, श्री शारदा इंडस्ट्रीज आदि कंपनियों की संलिप्तता सामने आई है, और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी भी जांच के दायरे में हैं।

इस घोटाले की जाँच ACB‑EOW (राज्य आर्थिक अपराध शाखा) द्वारा की जा रही है। आरोपी डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को 29 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया गया और अतिरिक्त रिमांड प्राप्त कर पूछताछ की गई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह एक संयुक्त, सुनियोजित आर्थिक अपराध है। जमानत देने से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल सकता है, इसलिए शशांक चोपड़ा की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया गया।

ED की हालिया ताज़ा कार्रवाई

निजी से सरकारी संस्थागत खरीद व्यवस्था में मिलीभगत, मूल्य वृद्धि और निकायों के बीच फर्जी कंपनियों के इस्तेमाल जैसी बातें इस पूरे मामले को गंभीर बनाती हैं।

Exit mobile version