Site icon AB News.Press

Sawan Somwar 2025: सावन का अंतिम सोमवार आज: शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे जयकारे

रायपुर। Sawan Somwar 2025: श्रावण मास का अंतिम सोमवार आज श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। शहर के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचे।

Murder of Girlfriend : बुरहानपुर में महिला की निर्मम हत्या…! प्रेमी ने विवाद के बाद रेत दिया गला…यहां देखें VIDEO

Sawan Somwar 2025:बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और युवाओं की विशेष उपस्थिति रही। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंज उठा।

Sawan Somwar 2025: भक्तों ने भगवान शिव को जल, बेलपत्र, दूध और पुष्प अर्पित कर अभिषेक किया। साथ ही अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। सावन के अंतिम सोमवार पर श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी, प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Exit mobile version