
रायपुर। Sant Nirankari Mission: राजधानी रायपुर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर होने जा रही है। संत निरंकारी मिशन का प्रादेशिक स्तर का आध्यात्मिक सत्संग कल 5 अगस्त को रायपुर के कृषि उपज मंडी मैदान में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा।
Sant Nirankari Mission: इस विशेष सत्संग में समाज के सभी वर्गों के लोग, बिना किसी जाति, धर्म या वर्ग भेद के भाग लेंगे। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से जुटने की तैयारी कर चुके हैं।
तीन राज्यों से उमड़ेंगे श्रद्धालु
Sant Nirankari Mission: इस महा-सत्संग की खास बात यह है कि इसमें उड़ीसा और महाराष्ट्र से भी भक्तों के आने की सूचना मिली है। आयोजन स्थल पर भव्य तैयारियाँ चल रही हैं। प्रशासन, मिशन के स्वयंसेवक और सेवा दल व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
एक ईश्वर, निर्गुण भक्ति का संदेश
Sant Nirankari Mission: संत निरंकारी मिशन का उद्देश्य लोगों को एक ईश्वर के अस्तित्व का बोध कराना और उसके निर्गुण स्वरूप की भक्ति के लिए प्रेरित करना है। मिशन सामाजिक सौहार्द, आपसी प्रेम और एकता का संदेश देता है।
सतगुरु माता सुदीक्षा का पहला छत्तीसगढ़ आगमन
Sant Nirankari Mission: इस समागम को विशेष बनाने वाली सबसे बड़ी बात यह है कि निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का यह छत्तीसगढ़ की धरती पर प्रथम आगमन है। उनके स्वागत के लिए श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उल्लास देखने को मिल रहा है।लोग उनके पावन दर्शन को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं और बड़ी संख्या में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं।

