रायपुर। Raipur Breaking: रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्यौहार से पहले खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने स्वीटहार्ट और ब्रेकर्स नामक मिठाई व खाद्य दुकानों पर छापे मारे।
CM Yogi Adityanath Rakhi Gift to Sisters: रक्षाबंधन पर बहनों को CM योगी का तोहफा…. 8 से 10 अगस्त तक फ्री बस सेवा, AC और Non-AC बसों में मिलेगी सुविधा
गंदगी और अनियमितताएं उजागर
Raipur Breaking: छापेमारी के दौरान दुकानों में भारी मात्रा में गंदगी, अनहाइजीनिक किचन, और बिना लेबल वाली खाद्य सामग्री पाए जाने पर विभाग ने कड़ी नाराज़गी जताई। मौके से सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जांच अधिकारियों का बयान
Raipur Breaking: विभागीय अधिकारियों के अनुसार, त्योहारी सीजन में मिलावटी और खराब गुणवत्ता की मिठाइयों की बिक्री को लेकर लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। जिस दुकान पर नियमों का उल्लंघन मिलेगा, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

